फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता संवाद में नशा, जाम व सट्टा छाया

विज्ञापन
पुलिस को समस्या बताई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका के ऑडिटोरियम में रविवार शाम को पुलिस की ओर से जनता से संवाद किया गया। इसमें रानीखेत रोड पर ट्रैफिक जाम, नशा, सट्टे की समस्या प्रमुख रही।
विज्ञापन

एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार, आईजी कुमाऊं पूरन सिंह रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव समेत एसडीएम परितोष वर्मा भी मंचासीन रहे। भाजपा नेता भूपेंद्र खाती, नवीन करगेती ने नशाखोरी, ट्रैफिक जाम की समस्या बताई। राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने बताया कि डेढ़ किमी के दायरे में कई बस, टैक्सी, टेंपो अड्डे संचालित होने से ट्रैफिक जाम हो रहा है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि मालधन से शराब तस्करी हो रही है। छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र रावत ने छेड़छाड़ रोकने के लिए लखनपुर चुंगी से कोसी बैराज तक सीसीटीवी लगवाने, पुलिस गश्त बढ़ाने को कहा। रानीखेत रोड पर चाय का ठेला लगाने वाले दुकानदार ने रात 11 बजे के बाद आने की शर्त हटाने की मांग की। इसी बीच एक फरियादी बोला कि उसका घर रानीखेत रोड पर है। चाय की दुकानों में शराब परोसी जा रही है। इससे माहौल खराब है। इस पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होने लगी तो एसआई विपिन जोशी को हस्तक्षेप करना पड़ा। सीओ लोकजीत सिंह ने संचालन किया।

एडीजी के सामने उठीं तमाम जनसमस्याएं
एडीजी ने दिया जनता के सवालों का जवाब

पीरूमदारा में थाना बनाने का प्रस्ताव शासन में अटका
रामनगर (नैनीताल)। एक फरियादी ने पीरूमदारा, मालधन को थाना बनाने की मांग की, जिस पर एडीजी ने बताया कि पीरूमदारा चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव दो साल पहले शासन को भेजा गया था, मंजूरी मिलते ही थाना बना दिया जाएगा। मालधन के लिए भी विचार किया जाएगा। ग्राम छोई में चौकी बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। छोई के ग्राम प्रधान चौकी के लिए भवन दिलाएंगे। एडीजी ने बताया कि नशाखोरी पूरे प्रदेश की समस्या है। इससे निपटने के लिए एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टीम तीन स्तर पर काम कर रही है। रामनगर थाना स्तर पर एसआई कविंद्र शर्मा नोडल अफसर हैं। उनके साथ चार सिपाही हैं। जिला स्तरीय टीम में एक कोतवाल, दो सब इंस्पेक्टर, दस सिपाही इस शामिल हैं। राज्य स्तर पर एसटीएफ नशा के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें