फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा को कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
माफिया से होगी वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अवैध खनन में पकड़े गए वाहन को रामनगर रेंज कार्यालय से खनन माफिया जबरन लेकर फरार हो गए। जब वन दरोगा ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन

वन दरोगा मुंशीराम प्रजापति के अनुसार उन्होंने मंगलवार की सुबह नौ बजे अवैध खनिज से भरे टाटा मैजिक (छोटा हाथी) यूके-09सीए-0272 को पकड़कर रेंज कार्यालय में खड़ा किया था। करीब दस बजे वाहन स्वामी अपने चालक और दो साथियों के साथ आया। वह वाहन को ले जाने लगा, तभी आवास से बाहर निकलकर वन दरोगा गेट को बंद करने के लिए दौड़े। इस पर आरोपियों ने वाहन की रफ्तार तेज कर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। लेकिन, वन दरोगा प्रजापति ने किसी तरह खुद को बचा लिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें