फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसकर दंपति से मारपीट

विज्ञापन
मालधन में महिला पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मालधनचौड़ (नैनीताल)। सेक्टर नंबर दो स्थित एक घर में रात में घुसे दो नकाबपोश युवकों ने दंपति पर हमला कर दिया। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालधनचौड़ नंबर दो में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के बगल में राजकुमार का मकान है। मकान में राजकुमार और उसकी पत्नी गंगा रहती हैं। उनकी कोई संतान नहीं है। शनिवार रात करीब दो बजे मकान के पीछे से चहारदीवारी फांदकर दो बदमाश आए। उन्होंने मकान के पहले दरवाजे की कील को पेचकश से निकालकर अलग कर दिया लेकिन दूसरा दरवाजा जब नहीं खुला तो आवाज लगाई कि मैडम दरवाजा खोलो। रात में बिजली न होने के कारण राजकुमार की पत्नी दरवाजे के पास बैठक में सो रही थी। आवाज सुनकर महिला ने दरवाजा खोला तो हमलावरों ने लकड़ी काटने वाली पाटल से उसकी कमर पर वार कर घायल किया, तभी अंदर सोया उसका पति आया तो उसके सिर पर पाटल से हमला कर दिया। राजकुमार हमलावरों से भिड़ गया। छीनाझपटी में एक हमलावर का मंकी मुखौटा उतरा तो उसकी लंबी दाढ़ी दिखी। इसी बीच महिला ने शोर मचाकर घर के पीछे सो रहे जेठ दीपक कुमार को जगाया। तो हमलावर भाग गए। इस दौरान वह टॉर्च, छोटी कंघी को छोड़ गए। राजकुमार ने बताया कि भाषा से एक सरदार, दूसरा देहाती लग रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी अस्पताल में घायलों का उपचार कराया। उसने लूट के इरादे से घर में घुसने की आशंका जताई। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, लेकिन कुछ नहीं मिला। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है। राजकुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 452, 323 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें