फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की कैलाश नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। एक बुजुर्ग की कैलाश नदी के तेज बहाव में बहकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सिडकुल चौकी पुलिस को कैलाश नदी में शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और चौकी के एसआई रमेश चंद्र बेलवाल ने शव को पानी से निकाला।

प्रभारी निरीक्षक कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उकरौली गांव निवासी बाबू लाल (60) पुत्र सेवकी राम के रूप में की गई। वह सिडकुल क्षेत्र में सब्जी बेचता था। बुधवार को वह सब्जी बेचकर घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। बताते हैं कि नदी पार करते वक्त बाबू लाल पानी के तेज बहाव के साथ बह गया था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें