फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की बेवफाई से क्षुब्ध युवती डीएम के पास पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रेम प्रसंग में धोखा खाई युवती से जब प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया तो वह सोमवार को डीएम के पास न्याय के लिए पहुंची। आरोप लगाया कि प्रेमी ने उसे धोखे से अपने साथ हल्द्वानी में किराए के कमरे में रखा। इस दौरान उसने उससे शारीरिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पहुंची पीड़ित ने बताया कि भवाली निवासी युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी शिकायत पुलिस, जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल तक दर्ज करा चुकी है। मगर उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
पीड़ित की शिकायत सुनकर डीएम विनोद कुमार सुमन ने पुलिस अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने को कहा है।

पोर्टल को गंभीरता से नहीं ले रहे अधिकारी
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के समाधान पोर्टल को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बरेली रोड, पुरानी आईटीआई स्थित उत्तर गौजाजाली निवासी पंकज पांडे ने बताया कि उनके मोहल्ले में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस कारण 12 फुट की नक्शा पास सड़क आठ, नौ फुट चौड़ी रह गई है। सड़क की चौड़ाई कम होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। कहा कि अब लोनिवि टूटी-फूटी सड़क सुधारने वाली है। इसमें अतिक्रमण के बाद सीमित सड़क के ही सुधरने की उम्मीद है। बताया कि समाधान पोर्टल से फीडबैक भी आया था। लोनिवि के अधिकारी भी सड़क का जायजा लेने आए थे लेकिन महीनेभर बाद भी सड़क नहीं सुधर सकी। वहीं नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय का कहना है कि उनके पास लोनिवि का नोटिस नहीं आया है। नोटिस मिलने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें