फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से भाई से फोन पर पूछा बीडीसी मेंबर का हाल

विज्ञापन
रामनगर के हत्यारोपी की तलाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बीडीसी मेंबर बीरू की हत्या के बाद नामजद आरोपी बाऊ ने अपने भाई को फोन कर बीरू की हालत पूछी। रात में वह कोसी रेंज रामनगर वन प्रभाग चोरपानी की नर्सरी, बगीचे में रहा भीगने पर पैंट मांगी और सुबह फरार हो गया। पुलिस की छह टीमों ने 15 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब दस बजे बाऊ भीगते हुए चोरपानी पहुंचा। उसने माली के बेटे अमित से पेंट मांगी और वहीं रात गुजारी जबकि पुलिस कॉर्बेट के जंगल की खाक छान रही थी। अमित की मां शीला देवी ने बताया कि रात ढाई बजे बाऊ का बड़ा भाई लाडी भी कुछ साथियों को लेकर कार से वहां आया था। उन्होंने मुर्गे खरीदने संबंधी पुरानी लेनदेन पर बात की। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि बाऊ ने जंगल से ही बीरू की मौत की पुष्टि के लिए अपने भाई कुक्की से फोन पर जानकारी ली। इसके बाद वह जैसे ही पुलिस ने फोन ट्रैस किया तो लाडी और बाऊ की बात होने पर उसे उठा लाई, जिससे बगीचे की बात का खुलासा हुआ। रविवार को इनकी लोकेशन पहले नयागांव, फिर कुंडेश्वरी मिली। जहां पुलिस, एसओजी ने रामनगर समेत काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर क्षेत्र में छापे मारे। पुलिस ने करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। इनमें बाऊ का भाई लाडी, पिता सुरजीत सिंह, माली का बेटा अमित आदि शामिल हैं। शनिवार से डेरा डाले एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने ऊधमसिंह नगर के एसपी की मौजूदगी में बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।
विज्ञापन



रात चोरपानी की नर्सरी में रुका बाऊ, पेंट भी मांगी
पुलिस की छह टीमों ने 15 से अधिक लोगों से पूछताछ की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें