फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी प्लानिंग से आए थे हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बीडीसी मेंबर वीरेंद्र मनराल की जान लेने वाले हत्यारे पूरी प्लानिंग से आए थे। उन्होंने जेल से मुजरिमों को लाने वाली पुलिस की गाड़ी के पास अपनी गाड़ी लगा रखी थी जिससे किसी को कोई शक न हो। उनकी गाड़ी में तलवार और लाठी-डंडे तक रखे हुए थे।
विज्ञापन


हत्यारों को बीडीसी मेंबर की हर एक गतिविधि के बारे में जानकारी थी और वह उन पर नजर रख रहे थे। जैसे ही बीडीसी मेंबर कोर्ट से निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ आए उन्होंने मौत के घाट उतार दिया। बीडीसी मेंबर ने अपनी कार राजकीय इंटर कालेज के स्टॉफ क्वाटर्स के बाहर खड़ी कर रखी थी। बीडीसी मेंबर को कोर्ट में करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इस दौरान हत्यारे अपनी आल्टो कार में बैठे रहे और इंतजार करने लगे। बीडीसी मेंबर कोर्ट से बाहर निकलकर फोन पर बात करते हुए जब अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी कार से उतरकर एक हत्यारे ने उनके सीने पर गोली मार कर दी। गोली लगने के बाद भी बीडीसी मेंबर थोड़ी दूर तक भागे और सड़क पर गिर गए। कार सवार हत्यारे घटना के बाद कालेज की तरफ से कोटद्वार रोड की ओर भागे और टंकी के पास पहुंचकर अपनी कार को छोड़कर दीवार फांदकर जंगल की ओर फरार हो गए।

बीडीसी मेंबर हेमंत हत्याकांड में बाऊ के साथ गया था जेल
रामनगर। बीडीसी मेंबर वीरेंद्र मनराल दो साल पहले हुए हेमंत फर्त्याल हत्याकांड की सुनवाई के लिये शनिवार को कोर्ट में आए थे। वीरेंद्र मनराल को हेमंत के परिजनों ने घटना में साजिशकर्ता बताया था। पुलिस ने वीरेंद्र के खिलाफ धारा 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में वह देवेंद्र उर्फ बाऊ के साथ कई महीने जेल में भी रह चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार में तलवार और लाठी-डंडे भी थे, करीब डेढ़ घंटे तक कार में बैठे रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें