फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साएं छात्रों ने फेंकीं कुर्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतिम तिथि पर प्रवेश प्रक्रिया धीमी चलने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने कुर्सियां फेंकीं। इस पर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों और इतिहास के विभागाध्यक्ष के बीच गहमागहमी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे प्रवेश प्रक्रिया चली।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजकीय स्नताकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीकॉम के तृतीय और पांचवें सेमेस्टर के प्रवेश की अंतिम तिथि होने पर विद्यार्थियों की भीड़ लग गई। विद्यालय में बनाए गए काउंटर पर धीमी गति से प्रवेश प्रक्रिया होने पर छात्रों ने कुर्सी और मेजें फेंक दी। इस पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही एसएसआई नासिर हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

छात्रों को समझाकर मामला शांत किया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तहसीलदार केपी सिंह ने चुनाव से संबंधित जानकारी हासिल की। छात्रों का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण प्रवेश में देरी हो रही है। इससे विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है। इधर चीफ प्राक्टर डा. नगेंद्र द्विवेदी के अनुसार अब प्रवेश चार सितंबर तक हाेंगे। छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना भी बाद में जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें