फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियरों से विवाद के बाद दो बच्चे लापता, बाद में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के एक कॉलेज के दो छात्र सीनियरों से विवाद होने के बाद लापता हो गए। दो घंटे तलाश करने के बाद उनका पता चला। तल्लीताल पुलिस ने बच्चे परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

नगर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के दो छात्र बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे। इससे उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। परेशान अभिभावक स्कूल पहुंच गए। यहां पता चला कि बच्चे जा चुके हैं। ऐसे में परिजन बहुत व्याकुल हो गए। तुरन्त ही सूचना तल्लीताल पुलिस को दी गई। पुलिस ने दो घंटे बाद बच्चों को तलाश लिया। बाद में परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चों का अपने ही कालेज के कुछ सीनियर छात्रों के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद बच्चे हल्द्वानी रोड की ओर चले गए। हालांकि कुछ देर के बाद वह पुलिस को मिल गए। एसओ तल्लीताल राहुल राठी ने बताया कि बच्चे थाने से परिजनों के साथ चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें