फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर सोसायटी की महिला कलाकार से छेड़छाड़

विज्ञापन
रामनगर की मारपीट में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। छह से अधिक युवकों ने नाटक की रिहर्सल कर लौट रहे महिला कलाकार के साथ छेड़खानी, छीनाझपटी की। इसका विरोध करने पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने भोर सोसायटी से जुड़े दो कलाकारों के सिर फाड़ डाले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला खताड़ी निवासी निशात खान शुक्रवार रात 10:30 बजे भोर सोसायटी की महिला कलाकार को छोड़ने बाइक से टेड़ा रोड लखनपुर की ओर जा रहा था। जब वह लखनपुर के पास आस्थान मॉल के पास पहुंचे तो आठ से अधिक युवकों ने उन्हें रोक लिया। इनमें से सौरभ फर्त्याल, सुजल, नीरज नेगी, अभि रावत, रोहित पांडे को वह जानते हैं जबकि तीन-चार लोग अज्ञात थे। इन युवकों ने महिला कलाकार से छेड़खानी, छीनाझपटी की। यह देख निशात ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। महिला कलाकार ने फोन कर भोर सोसायटी के अजेंद्र सुंदरियाल, कलाकार अमित तिवारी को मौके पर बुला लिया। दोनों को आता देख युवकों ने उन पर भी ईंट, कांच की बोतल से हमला कर दिया। सिर में लगी चोट से अजेंद्र, अमित लहूलुहान हो गए। शोर मचने पर भीड़ जुट गई। तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि अजेंद्र की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 341, 354, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विरोध करने पर दो कलाकारों के सिर फोड़े, भर्ती
नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें