फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ने दी धोखाधड़ी की तहरीर, बाद में वापस ली

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर एक आढ़ती पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। कोतवाल के समक्ष व्यापारी की ओर से बैंक के पैसे 20 अगस्त तक जमा करने की बात पर बैंक शाखा प्रबंधक ने तहरीर वापस ले ली। पीएनबी शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह राणा ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के एक आढ़ती ने गोदाम में रखे अनाज को बंधक बनाकर बैंक से 62 लाख से अधिक का लोन लिया।
विज्ञापन


बैंक की ओर से भौतिक सत्यापन कराने पर स्टॉक नहीं मिला। इस पर शाखा प्रबंधक ने कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय को तहरीर सौंपी। सूचना मिलते व्यापारी ने अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर बैंक अधिकारियों से वार्ता की। शाखा प्रबंधक ने बताया कि व्यापारी की ओर से धन लौटाने की बात पर तहरीर वापस ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें