फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अंकल बिगड़ैल मां के चंगुल से पिता को छुड़ाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सोमवार दोपहर एक दस साल की बच्ची अपनी मां की शिकायत करने मल्लीताल थाने में पहुंच गई। बच्ची ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी मां जुआ खेलती, गैर मर्द से संबंधी रखती, शराब पीती है और काफी समय से पिता से अलग दिल्ली में रह रही है। अब तक उसका पिता उसे संभाल रहा था, लेकिन पांच दिन पहले मां ने पिता को अपनी चंगुल में फांस कर दिल्ली बुला लिया। कई दिनों से उसकी पिता से बात नहीं हो पा रही है। बच्ची ने कहा कि उसके पिता को दिल्ली में बंधक बना लिया गया है और उसे वापस नहीं आने दिया जा रहा है। मल्लीताल पुलिस को बच्ची ने तहरीर भी सौंपी।
विज्ञापन

नगर में रहने वाली दस वर्षीय बच्ची अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर को मल्लीताल थाने पहुंची। यहां उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि उसकी मां बिगड़ैल किस्म की है। उसकी मां किसी अन्य मर्द के साथ संबंधी रखती है। पिछले दिनों वह उसे सरोवर नगरी में छोड़ कर दिल्ली जाकर किसी अन्य मर्द के साथ रहने लगी। अब तक पिता उसे संभाल रहे थे, लेकिन पांच दिन पहले मां ने पिता को बहाने से दिल्ली बुला लिया। अब मां उनसे बात नहीं करने दे रही है। बच्ची ने कहा कि उसके पिता को मां से खतरा है। इसलिए उन्हें जल्द मां के चंगुल से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन


10 साल की बच्ची पहुंची मल्लीताल थाने
पुलिस को तहरीर देकर लगाई पिता को दिल्ली से वापस लाने की गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें