फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका बोली-साजन के घर जाऊंगी, लड़के वाले बोले-हमारे पास घर ही नहीं

विज्ञापन
girls
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। छह माह तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद प्रेमिका युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। असमंजस की स्थिति को देख परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। थाने में प्रेमी के परिजनों ने कहा कि वे बेहद गरीब हैं, उनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं है।
विज्ञापन


रामनगर शक्तिनगर का रहने वाला युवक काशीपुर आवास कालोनी में कोचिंग करने जाता था। इसी दौरान उसकी दूसरे संप्रदाय की युवती से पहचान हुई और दोनों प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों की फोन पर बातें होने लगी। आरोप है कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। बुधवार सुबह युवती रामनगर में अचानक युवक के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती की जिद को देखकर युवक के परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती मानने को तैयार नहीं हुई।

मामले की सूचना थाना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। थाने में युवती ने साफ कहा कि यदि युवक के साथ उसकी शादी नहीं हुई तो वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। वहीं युवक के परिजनों ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है। वे अभी शादी नहीं कर सकते, क्योंकि उनके पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं है। फिलहाल दोनों के बीच पुलिस समझौता कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें