खटीमा। पूरनपुर (पीलीभीत) के मूल निवासी नजाकत ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कुछ लोगों की ओर से फर्जी स्टांप पेपर बनाकर अमाऊं स्थित भूखंड पर कब्जा करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने कहा कि उसने पिछले दिनों सीओ कमला बिष्ट के समक्ष मामला उठाया था। बताया कि वह बीमार रहता है और उस पर दो दिव्यांग भाईयों की भी जिम्मेदारी है।
कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने आरोपी पक्ष को कोतवाली तलब कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर दूसरे मामले में इस्लामनगर निवासी मोहम्मद उमर (75) ने कोतवाली पहुुंचकर पुत्रों पर घर से निकालने का आरोप लगाया और शरण दिलाने की गुहार लगाई। एसआई नेेहा ध्यानी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।