फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर। संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को युवक को शव गडरी नदी के पास पेड़ से लटका मिला था। बताते हैं कि मृतक का बृहस्पतिवार देर शाम पड़ोसी से विवाद हुआ था।
शुक्रवार सुबह आठ बजे गांव हजीरा नई कालोनी निवासी बाबूराम के पुत्र बबलू (20) घर से जंगल की ओर गया था। कुछ समय बाद लोगों ने बबलू को गडरी नदी के पास एक पेड़ से लटका देखा। परिजन शव को घर ले आए। सूचना पर बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बबलू सुबह घर से शौच के लिए जंगल की ओर गया था। एक घंटे नहीं लौटने पर उसके भाई सूरजपाल जंगल में खोजबीन की। इस दौरान बबलू गडरी नदी किनारे पेड़ से काले रंग के अंगोछे से लटका मिला। बबलू की शादी नहीं हुई थी। वह आर्थिक तंगी और पड़ोसी से विवाद होने के कारण तनाव में था। मृतक की माता की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके दो बड़े भाई अविवाहित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें