जसपुर के ग्राम उमरपुर बहेड़ी निवासी सुधा (60) पत्नी सतीश कुमार अपने किसी कार्य से जसपुर आ रही थीं। धर्मपुर चौराहे के पास सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। रास्ते में वृद्धा ने दम तोड़ दिया।