फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को धमकाने की रिपोर्ट दर्ज, सिपाही निलंबित

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नैनीताल। पत्नी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा पुलिस लाइन का सिपाही ऊंची पहुंचा बता डॉक्टर पर रौब गांठने लगा। पत्नी की छुट्टी करने न करने पर डॉक्टर व अन्य स्टाफ से गाली गलौज कर जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप है। डॉक्टर ने इसकी शिकायत उच्चधिकारियों से की। इसके बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ मल्लीताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल के एमओआईसी डॉ. पीडी गुप्ता ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह अस्पताल में ड्यूटी पर थे। इसी बीच पुलिस लाइन के सिपाही जितेंद्र गौतम अपनी अर्द्धबेहोश पत्नी संगीता को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉ. गुप्ता ने संगीता को वार्ड में भर्ती कर दिया। इसके बाद डॉक्टर को सूचना मिली कि सिपाही जितेंद्र स्टाफ के साथ बदसलूकी कर रहा है। वह मौके पर पहुंचे तो सिपाही ने उनके साथ भी अभद्रता की। आरोप है कि अस्पताल से पत्नी की छुट्टी कराने के लिए सिपाही ने उन्हें, स्टाफ को जान से मार डालने की भी धमकी दी जबकि उस समय छुट्टी हो पाना संभव नहीं था। अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर अस्पताल के पूरे स्टाफ का तबादला करवाने की बात भी कही। मल्लीताल के एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज कर जान से मार डालने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि सिपाही जितेंद्र गौतम को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें