फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। भवानीगंज में घर से बैड़ाझाल ले जा कर दो युवकों ने साथी पर जानलेवा हमला किया। घायल युवक की मां ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो नामजद युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला भवानीगंज निवासी गीता पाल ने सोमवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार रात करीब 12:30 बजे अनिल घोलिया, विशाल जोशी उसके घर आए और पड़ोसी की बाइक यूके 04टी/7915 से उसके पुत्र करन पाल को बुलाकर ले गए। रातभर जब उसका पुत्र घर नहीं आया। सोमवार सुबह उसके दूसरे पुत्र अर्जुन पाल को कोतवाली से फोन से सूचना मिली कि उसका भाई करन पाल ग्राम बैड़ाझाल के पास स्थित नहर में बेहोशी की हालत में पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर करन ने परिजनों को बताया कि दोनों साथियों ने जान से मारने की नीयत से निकिल, चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। इसके बाद मरा समझकर उसे नहर में फेंक दिया। स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि अनिल, विशाल के खिलाफ धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें