हल्द्वानी। पुलिस का दावा है कि टीमों ने व्यवसायी सौरभ कौशल के घर पड़ी डकैती मामले में को पकड़ने के लिए रामपुर और मुरादाबाद में घेराबंदी की है। एसएसपी को उम्मीद है कि आरोपी जल्द शिकंजे में आएंगे। पुलिस नेव्यवसायी के नौकर और उसके रिश्तेदार को घटना का सूत्रधार मान रही है। इस मामले में सफेदपोश की अहम भूमिका बताई जा रही है।
बदमाशों ने प्रगति विहार गली नंबर आठ नवाबी रोड कुल्यालपुरा निवासी सौरभ कौशल के घर 14 जून की रात क्राइम ब्रांच ऑफिसर बताकर लाखों रुपये नगद और जेवरात पर डाका डाला था। असलहे बल पर बदमाशों ने सौरभ कौशल के साथ नौकर प्रकाश कश्यप और उसके साले अजय कश्यप को पीटकर एक कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने व्यवसायी के नौकर और उसके रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू किया। किच्छा क्षेत्र के सफेदपोश की निशानदेही पर डकैतों के अड्डों को चिन्हित कर लिया है। डकैती में प्रयुक्त कार पुलिस की निगरानी में हैं। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, थाना प्रभारी केआर पांडे, एसओजी प्रभारी दिनेश चंद्र पंत की अगुवाई में पुलिस टीमों ने डकैतों की घेराबंदी की है।
पुलिस ने कहा, व्यवसायी का पुराना नौकर और उसका रिश्तेदार है वारदात का सूत्रधार
हल्द्वानी में व्यवसायी के घर डकैती
अब पुलिस की टीमें डकैतों को गिरफ्तार कर ही लौटेगी। पुलिस टीमों की मानीटरिंग वह खुद कर रहे हैं। परिणाम शीघ्र निकलेगा।
- जन्मेजय खंडूरी एसएसपी नैनीताल।