नैनीताल। लखनऊ की महिला पर्यटकों को कारोबारियों ने सामान चुराते पकड़ा, जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। लेकिन कारोबारियों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज न कराने और सिर्फ अपना सामान वापस दिलाने की मांग करने के बाद पुलिस ने 81 पुलिस ने दोनों युवतियों का चालान कर दिया। बताया गया कि इनमें एक किशोरी है।
कोतवाली पुलिस को भोटिया मार्केट के कारोबारी बालीराम पुत्र प्रताप सिंह राणा ने सूचना दी कि उन्होंने दो महिला पर्यटकों को दुकान से सामान चुुराते हुए पकड़ा है। इस पर एलएसआई पूनम प्रजापति और उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वह दोनों पर्यटकों को थाने ले आए। इस दौरान एक महिला व्यापारी ने बताया कि दोनों महिला पर्यटकों ने कुछ वस्त्र भी चुराए हैं। पुलिस ने व्यापारियों से मामले में शिकायत दर्ज कराने को कहा, लेकिन व्यापारियों ने सिर्फ अपना सामान वापस दिलाने की बात कही।
पुलिस ने कारोबारियों का सामान वापस दिलवा दिया। इसके बाद दोनों महिला पर्यटकों का 81 पुलिस एक्ट के तहत 500-500 रुपये का चालान कर दिया। साथ ही उन्हें हिदायत देकर उनके गंतव्य को रवाना कर दिया।
तिब्बती बाजार के व्यापारियों ने सिर्फ सामान दिलाने की लगाई गुहार
कारोबारियों के तहरीर न देने पर किया 81 पुलिस एक्ट में चालान