केलाखेड़ा। धोखाधड़ी के चार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने एसओ वीरेंद्र रमोला से मुलाकात की। आरोप है कि नगर निवासी रिजवाल अल्वी का स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है, जहां मनी ट्रांसफर खाता खोलना, आनलाइन पैसे का लेन-देन और इंटरनेट डिजिटल सेवाएं इत्यादि का कार्य होता है। केंद्र पर मोहम्मद कासिम नामक युवक काम करता था।
आरोप है कि मोहम्मद कासिम, बाबू शाह, कल्लू शाह निवासी वार्ड नंबर तीन और नासिर निवासी गांव गणेशपुर ने मिलीभगत कर केंद्र के दो बैंक खातों से एक बार में एक लाख दस हजार रुपये और 97 हजार रुपये की धनराशि दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। रिजवान अल्वी की ओर से मोहम्मद कासिम, बाबू शाह, कल्लू शाह, नासिर पर बैंक खातों से रुपये निकालकर धोखाधड़ी करने के आरोप में थाने में दी तहरीर दी थी। पुलिस ने 25 मई को धारा 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। ब्यूरो