फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर कंटेनर की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। हाइवे पर कंटेनर की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह साढ़े छह बजे हाइवे पर नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी अब्दुल सलाम का 16 वर्षीय पुत्र रिजवान ऊर्फ रियाज साइकिल से जा रहा था। रिजवान को कंटेनर संख्या यूपी 22टी 7651 ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रिजवान को बाजपुर स्थित सीएचसी में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक की माता हफीजन बेहोश हो गईं, जबकि अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

एसओ वीरेंद्र रमोला ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि कंटेनर मुरादाबाद से चलकर रुद्रपुर स्थित एक फैक्ट्री से सामान लेने जा रहा था। आरोपी कंटेनर चालक मुर्तजा अली निवासी गांव लामीखेड़ा टांडा, रामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। मृतक नौ भाई-बहन थे जिनमें रिजवान सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें