फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ दुष्कर्मं के मामले केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मासूम को मेडिकल के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने पुलिस की दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी सात वर्षीया पुत्री घर में अकेली थी। इसी बीच रिश्ते के भाई ने उसे अकेला पाकर दरवाजा बंद कर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को गांव से ही अपनी हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी नाबालिग है या नहीं, यह मेडिकल परीक्षण के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। नाबालिग होने पर उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया कि मासूम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया है। मेडिकल के बाद दुराचार की पुष्टि होने पर मुकदमा अन्य धाराओं में परिवर्तित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें