रामनगर (नैनीताल)। विगत दिनों कॉर्बेट पार्क की सीमा से सटे अमानगढ़ यूपी में खाल के साथ पकड़े गए दो बावरिया गिरोह के सदस्य से पार्क प्रशासन को कोई ज्यादा ठोस जानकारी तो हासिल नही हो पाई है लेकिन पार्क प्रशासन ने पार्क क्षेत्र में अपने बाघों की पहचान करने के साथ ही हाई अलर्ट करने के साथ कांबिग, मैटल डिटेक्टर व डॉग स्क्वायड जंगल की छानबीन करनी शुरू कर दी है।
पार्क के निदेशक डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि पार्क में लगे कैमरा ट्रैपों में तस्करों से मिली बाघ की खाल से मिलान करने में जुटे हैं। यदि पार्क के बाघ से उस खाल की फोटो का मिलान किया जा रहा है। बता दें कि यूपी के आमनगढ़ में बावरियों गिरोह के सदस्य रोहताश व दास बाघ की खाल के साथ पकड़े गए थे।