नैनीताल। फौजी हत्याकांड के आरोपी गोपाल सिंह को बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पहाड़पानी क्षेत्र के मजुली गांव में सोमवार को विवाह समारोह के दौरान फौजी जगत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद राजस्व पुलिस ने बुधवार को आरोपी गोपाल सिंह को कमिश्नरी गेट से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए जा रहा था। बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस के पटवारी प्रेम गोस्वामी व हेम जोशी आरोपी गोपाल को लेकर सीजेएम कोर्ट नैनीताल पहुंचे जहां उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद नाथ त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।