फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने वाले दबंग दे रहे पुन: धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना देहलीगेट की एडीए कालोनी में नाबालिग को गोली मारने के आरोपी जमानत के बाद अब पीड़ित के ऊपर रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। साथ ही रिपोर्ट वापस न लेने पर उसे तथा उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित नाबालिग की 23 मई को कोर्ट में गवाही होनी है। पीड़िता की मां ने एसएसपी को दिए पत्र में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

एडीए कालोनी निवासी रूबी पत्नी आसिफ ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि 17 अगस्त 2016 को काले उर्फ इरशाद पुत्र कलुवा, इंतजार पुत्र काले ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग पुत्री आशिवा के पेट में गोली मार दी। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने इंतजार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जज के यहां से उसे जमानत मिल गई। जबकि मुख्य आरोपी काले 14 महीने तक फरार रहा। बमुश्किल पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। जमानत पर आने के बाद आरोपी उसके ऊपर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। 23 अप्रैल 2018 को उसकी पुत्री की कोर्ट में गवाही है। वह गवाही को रोकने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उसने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें