गरुड़ (बागेश्वर)। भेंटा गांव के पास शनिवार रात बारात में शामिल ऑल्टो खाई में गिर गई। इससे चालक सहित पांच बाराती घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बैजनाथ थाना पुलिस के अनुसार प्रेम राम पुत्र मदन राम निवासी मौलीधार की बारात शनिवार को उड़खुली गांव गई थी। बारातियों को लेकर वापस लौट रही ऑल्टो (यूए 04 7039) भेटा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
दुर्घटना की सूचना पर भेंटा के सरपंच जर्नाजन लोहुमी, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल और भेटा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
दुर्घटना में कार चालक दीपक कुमार (26) बुद्धि राम (60) गोविंद राम (18) मुकेश कुमार (26) गणेश राम (28) निवासी मौलीधार (कौसानी) घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस गुंज्याल ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।