फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में परिवारीजनों संग गई थी बालिका
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई एक बालिका को घर के बाहर सोते वक्त एक दरिंदा बाग में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।

थाना क्षेत्र के ग्राम में शनिवार को एक व्यक्ति के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था। इसमें उसके एक रिश्तेदार अपनी आठ वर्षीय बालिका के साथ आया था। देर रात बालिका घर के बाहर चारपाई पर सो गई। देर रात उसी परिवार में मेहमानी में आया सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी श्रीकांत वहां पहुंचा और बालिका को गोद में उठाकर गांव के बाहर बाग में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बताते हैं कि घटना के दौरान बालिका की चीख सुनकर गांव के लोग बाग में पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। शोरशराबा सुनकर बालिका को तलाश रहे परिवारीजन भी बाग में पहुंच गए। उन्होंने आनन-फानन में बालिका को कस्बे की सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बालिका की नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इधर ग्रामीणों ने आरोपी श्रीकांत को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में बालिका के पिता ने सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी श्रीकांत के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि, दुष्कर्म, पास्को एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें