फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने जंगलात टीम की कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर में जंगलात की टीम की कार को टक्कर मारकर तस्कर शीशम के गिल्टों से भरी पिकप लेकर भागे तो वनकर्मियों ने पीछाकर टायर में फायर मारकर पिकप समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया। चार तस्कर फरार होने में सफल रहे। बरामद शीशम की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


वन विभाग की एसओजी के टीम प्रभारी रूपनारायण गौतम ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ गांव मडै़या हट्टू गुरुद्वारा साहिब के पास शीशम के गिल्टों से भरी पिकप को रोकने का प्रयास किया। इस पर तस्कर जंगलात टीम की निजी कार (यूके 04 के 1795) को टक्कर मारकर फरार हो गए। पीछा करने पर करीब दस किमी दूरी पर जंगलात कर्मियों ने पिकप के पिछले टायर में फायर कर दिया जिस पर गाड़ी रुक गई। घेराबंदी कर चालक राशिद निवासी केलाखेड़ा सहित पिकप को कब्जे में ले लिया।

इस दौरान पिकप से कूदकर यूपी के स्वार रामपुर निवासी मुख्तार उर्फ भुट्टो, हबीब और गुरदास उर्फ टीटू, होशियार सिंह निवासी थापकनंगला फरार हो गए। रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि बरामद शीशम के गिल्टों का पेड़ बरहैनी जंगल से काटा गया है। बरामद गिल्टों को बरहैनी रेंज के सुपुर्द कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। टीम में हेम सिंह नेगी, कैलाश चंद तिवारी, भुवन चंद तिवारी, डीडी मलकानी, पी. यादव, राजेंद्र आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें