फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ हाईस्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में हाइस्कूल की एक छात्रा को एक बिगडै़ल युवक की हरकतों के चलते स्कूल छोड़ना पड़ा। मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी मामले को बेहद हल्के में लिया। मामला सीओ के संज्ञान में आने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी बेटी हाइस्कूल की छात्रा है। पिछले काफी समय से ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी सुक्खा स्कूल से आते-जाते बेटी को परेशान करता है। वह अकसर उसके साथ छेड़छाड़ करता है।

उसकी इसी हरकतों के कारण उन्हें अपनी बेटी का स्कूल छुड़ाना पड़ा। जिससे बेटी की हाइस्कूल की परीक्षा भी प्रभावित हुई। बावजूद इसके आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। दो दिन पूर्व वह बुरी नीयत से उसके घर में घुस आया।
विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। रविवार को यह प्रकरण सीओ राजेश भट्ट के संज्ञान में आया। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी सुक्खा के खिलाफ धारा 354 घ, 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें