फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बिजली पोल और तार टूटे, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। खनन से भरे डंपर ने टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस हवाले कर दिया। विभागीय कर्मचारियों ने दूसरा पोल लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे उपखनिज से भरे डंपर (यूपी22टी2535) ने गांव चकरपुर में चेतराम के घर के आगे बिजली पोल को टक्कर मार दी। टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। इससे कई घरों कई घरों के बिजली के तार भी टूट गए। चालक ने डंपर ले जाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे डंपर सहित पुलिस के हवाले कर दिया।

इधर, अवर अभियंता योगेश कुमार की ओर घटनाक्रम की तहरीर कोतवाली में दी गई है। जेई ने बताया कि बिजली पोल और तार बदलकर गांव की बिजली आपूर्ति को सुचारु कर दी गई है। पोल सहित पूरे खर्चे का इस्टीमेट बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा। विभाग के नुकसान का पूरा खर्चा वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें