फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोए हुए 54 मोबाइल सर्विलांस की मदद से बरामद

विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
नैनीताल। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी की एसओजी ने सर्विलांस की मदद से खोए हुए 54 मोबाइल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से बरामद किए हैं। जल्द ही मोबाइलों के मालिकों को बुलाकर इन्हें लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी ने बताया कि बीते तीन महीने के दौरान उन्हें जिले से लगभग 600 मोबाइल खो जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद अब तक 150 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इनमें अधिकांश मोबाइल स्मार्टफोन हैं, जिनकी कीमत लगभग पांच लाख 21 हजार रुपये है। यह मोबाइल उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के साथ साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, पीलीभीत और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों से बरामद हुए हैं। एएसपी हरीशचंद्र सती ने बताया कि अब भी कई लोगों के मोबाइल बरामद नहीं हो सके हैं। एसओजी प्रभारी दिनेश पंत और उनकी टीम शेष मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है। मोबाइल स्वामियों के नामों को चिन्हित किया जा चुका है। जल्द ही उन्हें बुलाकर मोबाइल सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मोबाइल बरामद करने वाली टीम में रणवीर सिंह, अशोक रावत, चंदन सिंह और सुरेंद्र रौतेला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें