फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक की गैरमौजूदगी में चोरो ने घर पर बोला धावा, डेढ़ लाख से अधिक की नकदी साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मकान मालिक की गैरमौजूदगी में चोरों ने धावा बोलकर डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेत सोना-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोर कमरे में लगी एलसीडी तक निकाल ले गए। एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों का पता लगाया जा रहा है। पड़ोस में लगे एक घर के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक कच्छा बनियान में नजर आ रहा है और दूसरे युवक के हाथ में सरिया है। जांच अधिकारी चेतन रावत ने बताया कि फुटेज में चोर बाहर के लग रहे हैं।
विज्ञापन

शंकरपुर खजांची निवासी सलीम पुत्र इब्राहिम बुधवार को परिवार के साथ जसपुर में अपनी सुसराल गया था। वह अपने पड़ोसी बॉबी को घर पर नजर रखने को कह गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब बॉबी ने सलीम के घर की ओर देखा तो उसके घर का मुख्य दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। खतरा भांपकर बॉबी ने पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही देखा कि कमरे लगी एलसीडी गायब है और कमरे का लॉकर भी टूटा हुआ है। साथ ही अलमारी में कपडे़ अस्त व्यस्त पडे़ हैैं। बॉबी ने इसकी सूचना तुरंत कोतवाली को और मकान स्वामी सलीम को दी। अपने घर आने पर मकान स्वामी सलीम ने बताया कि घर में कुल एक लाख पचास हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। पीड़ित सलीम कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें