फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं अतिक्रमण हटाने को व्यापारियों ने मांगा दो दिन का समय, टीम वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। एनएच की जद में आ रही दुकानों को गिराने मौके पर पहुंची टीम से दुकान स्वामियों ने दो दिन का समय और मांगा। पुलिस एवं राजस्व टीम ने उनकी बात मानते हुए दो दिन का समय दे दिया।
विज्ञापन


झनकट परवीन नदी के पुल के एक ओर की कुछ दुकानें एनएच के लिए बाधक बनी हैं। शुक्रवार को तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट, एसएसआई जगदीश ढकरियाल, एनएच के अधिकारी धर्मवीर और निशांत ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे।

दुकान स्वामियों ने दो दिन का समय लेकर स्वयं दुकान हटाने का आश्वासन दिया। इस पर टीम ने मांगे गए समय पर कार्रवाई नहीं होने पर अतिक्रमण ढहाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें