सितारगंज। बीते वर्ष तीन अगस्त को लापता हुए युवा किसान अब्दुल मोहिद की तलाश पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। बहेड़ी में तीन लोगों पर 15 लाख की सुपारी लेकर मोहिद की हत्या का एलानिया आरोप लगने के बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए उठा तो लिया है, लेकिन अभी तक तीनों से कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिले।
मोहिद की तलाश में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय ने सोमवार को उसके घर के आसपास की झाड़ियां और मछली के तालाब की छानबीन की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। अब एसओजी प्रभारी तुषार बोरा ने टीम के साथ यहां पहुंचकर पुलिस की ओर से उठाए गए तीनों लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा सर्विलांस के जरिए भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक उपाध्याय ने बताया कि जिस व्यक्ति ने सुपारी लेकर मोहिद की हत्या करने का एलानिया आरोप लगाया था, वो अभी तक सामने नहीं आया है। उसकी तलाश की जा रही है।