फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों से मानदेय के लिए मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रेरकों से मानदेय दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई। इसका वीडियो वायरल हो गया है। बीएसए योगराज सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रेरकों का मानदेय लंबे समय से लटका हुआ है। जिले की एक बीआरसी के सह समन्वयक का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें सह समन्वयक एक प्रेरक से रुपयों की मांग कर रहा है। यह भी कह रहा है कि जिस जिसके रुपये आते रहेंगे, उसे ही रुपये मिलेंगे। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए योगराज सिंह ने कहा कि जांच कराई जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीएसए ने किया स्कूलों का निरीक्षण
बागपत। बीएसए योगराज सिंह ने सिसाना गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से परीक्षा की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक ने स्कूल के सामने डिवाइडर बनवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें