फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलासाल रेंज से पकडा गया अवैध असलाह बनाने का समान।

विज्ञापन
असलहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नंधौर वैली (नैनीताल)। हल्द्वानी वन प्रभाग के जौलासाल रेंज में असलहे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। वन विभाग और पुलिस की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ऊधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

डीएफओ चंद्रशेखर सनवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरक्षित वन क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं। इसके बाद चोरगलिया पुलिस, नंधौर रेंज, डांडा रेंज, जौलासाल रेंज, शारदा रेंज और किशनपुर रेंज के कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर कांबिंग की गई। हल्द्वानी वन प्रभाग के जौलासाल रेंज के चुगाड़ बीट के कक्ष संख्या आठ में असलहे बनाने वाला समान, बड़ी मात्रा में लोहे और लकड़ी का सामान, बंदूक का बट और अन्य उपकरण पड़े मिले। कुछ दूरी पर ही वन्य जीवों के के अंगों के अवशेष भी पड़े थे। इस बीच दूसरी टीम ने बाइक पर घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपना नाम कृष्णा हलदार और सपन हलदार निवासी शक्तिफार्म बताया। बता दें कि 2016 में इसी स्थान के पास असलहे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। टीम में शांति कुमार गंगवार, ललित मोहन त्रिपाठी, रूप नारायण गौतम, सुनील गैरोला, विनय त्रिपाठी, प्रमोद बिष्ट, पनीराम, पीसी डिमरी, नवीन बरौलिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें