फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसैया गांव में मिला प्रतिबंधित मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित मांस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस और हथियार बरामद हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर गोवंश संरक्षण स्क्वायड के निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने ग्राम सरकरा के पास दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पकड़े गए व्यक्ति ग्राम सरकरा बाजपुर निवासी नसीम और ग्राम लाडपुर थाना स्वार जिला रामपुर निवासी फुरकान अली, रामपुर निवासी ताज मोहम्मद और ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) निवासी नईम हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस, तीन कुल्हाड़ी, चार छुरी, एक सूजा, दो तराजू आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने चारों आरोपियों का गोवंश संरक्षण अधिनियम में चालान किया है। ब्यूरो

सिसैया गांव में 15 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा
सितारगंज। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सिसैया गांव में कासिम उर्फ गफूरा के घर छापा मारा। पुलिस को आता देख प्रतिबंधित मांस पैक कर रहे तीन तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने घर में रखा करीब 15 किलो प्रतिबंधित मांस और एक बछिया को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


कस्बा प्रभारी गोधन सिंह राणा ने बताया कि फरार तस्करों में गफूरा के अलावा इलियास उर्फ पप्पू और उसका भाई असलम हैं। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बताया कि बरामद बछिया श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला ट्रस्ट के सदस्य शीतल सिंघल के सुपुर्द की गई है जबकि मांस को नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें