फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर छापा मारकर डेढ़ कुंतल गोमांस समेत दो पकड़े, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। कलियर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर पंचायत पिरान कलियर के बेड़पुर के एक घर में छापा मारकर डेढ़ क्विंटल मांस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो व्यक्ति फरार हो गए। मौके से एक बैल को मुक्त कराया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलियर थाना पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह को मुखबिर ने सूचना दी कि नगर पंचायत के बेड़पुर में गोकशी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष देवराज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर पंचायत के बेडपुर में एक घर पर छापा मारा। पुलिस का छापा लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सरताज और नासिर निवासी बेड़पुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ क्विंटल मांस दो कुल्हाड़ी, दो छुरी अन्य औजारों को बरामद किया और एक बैल को मुक्त कराया। पुलिस ने मुक्त कराए बैल को गांव के एक व्यक्ति के सपुर्दगी में दिया। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि सरताज और नासिर निवासी बेडपुर और फरार हुए हमीद और तंजब निवासी मुकरर्बपुर कलियर के खिलाफ गो वंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार हुए व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। बरामद किए मांस को डॉक्टर की मौजूदगी में दफन किया गया और मास के कुछ टुकड़ों को मेडिकल के लिए भेजा गया। पुलिस टीम में इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेंद्रराठी, धनोरी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर, एसआई अंकुर शर्मा, एसआई मोहम्मद आमिर, सिपाही अरुण गैरोला, ब्रजमोहन, विपेंद्र रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें