फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। कोटाबाग के बजूनिया हल्दू गांव में रविवार को एक विवाह समारोह के बाहर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मारपीट व एससी एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ लोकजीत सिंह करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को बजूनियाहल्दू निवासी नीरज आर्या गांव में एक विवाह समारोह में गया था, इस बीच समारोह से लौटते वक्त नीरज की कोटाबाग रुड़की निवासी पूरन सिंह और अन्य लोगों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। नीरज का आरोप है कि पूरन व उसके साथियों ने जाति सूचक शब्दों व गाली-गलौच के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच नीरज के बीच बचाव में आए कर्नल सिंह और मोहन भंडारी को भी उक्त लोगों ने धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। नीरज की तहरीर पर पुलिस ने पूरन सिंह, पप्पू पाठक, गोपाल पाठक, कर्ण सिंह और उमराव सिंह के खिलाफ 3(1) एससी एसटी एक्ट 147, 323, 324, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें