खटीमा। पुलिस ने हेलमेट पहनों सुरक्षित रहो अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 40 लोगों पर 40 हजार का जुर्माना ठोका। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक चालान भी काटे।
हेमलेट की अनिवार्यता के लिए चलाए गए एक अभियान में 40 बाइक चालकों पर 40 हजार जुर्माना ठोका। एसएसआई जगदीश ढकरियाल ने अपनी टीम के साथ लगभग घंटा भर अभियान चलाया।
उन्होंने हेलमेट की अनिवार्यता के लिए अभियान जरूरी बताते हुए कहा कि कभी भी किसी भी मार्ग पर टीम बिना हेलमेट वालों को जुर्माना ठोकेगी। इस दौरान आधे दर्जन से अधिक चालान काटे और हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक सवारों को सचेत किया।