फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूड़ाकिसनी के पास नाले से युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भखटीमा। दो दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव भूड़ाकिसनी गांव के पास से बहने वाले नाले से बरामद हुआ है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिली साइकिल पर खून के छींटे मिलने से पुलिस ने साइकिल कब्जे में ली है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


भूड़ाकिसनी के पास बहने वाले नाले में एक शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पूछताछ के बाद देर शाम शव की शिनाख्त ग्राम पंचायत देवरी निवासी अर्जुन कुमार (35) पुत्र तिलकराज के रूप में हुई।

बताया जाता है कि अर्जुन का दो दिन पूर्व पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद अर्जुन भी साइकिल से घर से निकल गया और शाम को घर नहीं लौटा। मृतक मजदूरी कर परिवार पालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें