फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद के मामलों पर एसआईटी ने की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। एसआईटी में भूमि विवाद के मामलों की एडीएम ने समीक्षा की। उन्होंने करीब तीन घंटे तक भूमि विवाद के मामलों पर सुनवाई करते हुए एसडीएम को तत्काल ही जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा गठित एसआईटी में रखे गए मामलों के निस्तारण में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें।
विज्ञापन

डीएम द्वारा गठित ब्लॉक स्तरीय एसआईटी में प्रत्येक शनिवार को एसडीएम विनोद कुमार, सीओ हिमांशु शाह द्वारा भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई होती है। एडीएम प्रताप शाह, भूमि अध्याप्ति अधिकारी एनएस नबियाल ने मंगलवार को तहसील में एसआईटी में आए भूमि विवाद के मामलोें की समीक्षा कर सुनवाई की। इस दौरान देवकली के बगेल सिंह ने विपक्षियों पर जमीन में अवैध कब्जा करने, खैराना गांव के दो सगे भाई रमेश सिंह, सुरेश सिंह ने जमीन के आपसी बंटवारे का मामला रखा। गोविंदपुर की गुरविंदर कौर पत्नी दर्शन सिंह ने लौका के भूपिंदर सिंह से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद होने, टैगोरनगर के दीनबंधु विश्वास ने गांव के भवानंद से भूमि विवाद बताया। नानकमत्ता इस्लामनगर के गुरजसपाल सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर सड़क के किनारे नाली न बनने देने का आरोप लगाया। कहा कि नाली निर्माण न होने से जलभराव हो रहा है। इस पर एडीएम शाह ने एसडीएम विनोद कुमार को एसआईटी में उठे सभी मामलों की गहनता से जांच करा निस्तारण के निर्देश दिए। वहां तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल, नायब तहसीलदार भुवन चंद्र सती, पेशकार मनोज शर्मा मोनू आदि थे।
विज्ञापन


एसआईटी ने भूमि विवाद के मामले सुने
एसडीएम को जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें