फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा के परिजन एसपी सिटी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राधा हत्याकांड की प्रगति जानने के लिए सोमवार को दो महिलाएं एसपी सिटी के पास पहुंची। दोनों महिलाओं का कहना था कि वह राधा की भाभियां हैं। एसपी सिटी ने भरोसा दिलाया कि वह घटना की जानकारी देने के लिए उसके घर आएंगे। इसके बाद दोनों महिलाएं लौट गईं।
विज्ञापन

ग्राम बैड़ापोखरा निवासी कोचिंग संचालक भुवन भट्ट के घर में पांच जून को घुसकर बदमाशों ने उसकी पत्नी राधा की हत्या कर दी। हमले में कोचिंग संचालक घायल होने के बाद बेहोश हो गया। बदमाश घर में लूटपाट करने के बाद चले गए। दो दिन बाद सात जून को घटना की जानकारी पुलिस को मिली। घायल कोचिंग संचालक का विवेकानंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों की तस्वीर मिली है। पुलिस इसी आधार पर कातिलों की तलाश कर रही है। पुलिस फोटो के आधार पर कातिलों की तलाश कर रही है। सोमवार को एसपी सिटी के पास हैड़ागज्जर गोरापड़ाव स्थित घर से राधा की दो भाभियां पहुंचीं। दोनों ने एसपी से राधा हत्याकांड की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी। एसपी सिटी ने कहा कि वह घर आकर प्रगति की जानकारी देंगे। सार्वजनिक रूप से इस मामले में बयान देना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें