फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख थाने में उतरा आशिकी का भूत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर में कार्यरत युवती एक अनचाहे आशिक के चलते काफी परेशान थी। युवती अपने मंगेतर के साथ आशिक को शुक्रवार दोपहर पकड़कर कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस को देख आशिकी का भूत उतरा तो उसने युवती से माफी मांगी। इस पर पुलिस ने आरोपी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


लामाचौड़ के युवक की कठघरिया क्षेत्र निवासी युवती से तीन साल से दोस्ती थी। युवती दुर्गा सिटी सेंटर में जॉब करती है। उसकी मंगनी भी हो गई है। इस बीच युवती ने उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उससे बातचीत बंद कर दी। इसके बाद भी युवक पर आशिकी का भूत सवार था और वह युवती को शादी करने के लिए परेशान करने लगा। इसके बाद युवती ने इसकी जानकारी अपने मंगेतर को दी।

शुक्रवार को युवती और उसके मंगेतर ने युवक को पकड़ लिया और उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। यहां पुलिस को वह कभी मार्शल आर्ट का शिक्षक तो कभी मीडिया कर्मी बताने लगा। कुछ देर थाने में बैठने पर उसका भूत उतर गया और माफी मांगने लगा। पुलिस ने उसे हिदायत देने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




- युवती को कर रहा था शादी के लिए परेशान
- मंगेतर के साथ पकड़कर ले गई कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें