फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायल्टी कम वजन ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी से कम रायल्टी जमा कर ज्यादा उप खनिज निकासी से सरकार को चूना लगाने का खेल बंद नहीं हो रहा है। वन विभाग ने फिर ऐसे डंपर को पकड़ा है जिसने जमा रायल्टी से 34 क्विंटल ज्यादा अवैध उप खनिज ले जाया जा रहा था। तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरक्षा दस्ता प्रभारी सुनील गैरोला के नेतृत्व में सचल दस्ता मंगलवार दोपहर को पनचक्की चौराहे पर चेकिंग कर रहा था। इस बीच एक गौला नदी में उप खनिज निकासी को पंजीकृत ट्रक संख्या यूके 05 सीए 0224 की जांच की तो चालक ने 61.75 क्विंटल की रायल्टी दिखाई। जब इस वाहन की तुलाई की गई तो 95.95 क्विंटल उप खनिज पकड़ा गया। यानी 34.20 क्विंटल उप खनिज की चोरी की जा रही थी। दस्ते ने वाहन को गौला रेंज कार्यालय में खड़ा किया है। दस्ते में देवी प्रसाद बडोला, अमर सिंह बिष्ट, संजय, जयदीप जोशी, मनोज डसीला, बिशन सिंह नेगी, त्रिलोक चंद्र जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


राजपुरा से भी बिना रायल्टी चुकाए जा रहा डंपर सीज
हल्द्वानी। वन और वन निगम ने राजपुरा से बिना रायल्टी चुकाए उप खनिज ले जाते एक डंपर को पकड़ा है। डंपर को सीज किया गया है। वन निगम एलओ जुगल किशोर जोशी के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी। इस बीच राजपुरा गेट से एक डंपर संख्या यूपी 42 डी 2491 को पकड़ा है। इस डंपर में उप खनिज भरा हुआ था जब चालक से रायल्टी दिखाने को कहा तो वह बगलें झांकने लगा। इस पर जोशी ने डंपर को सीज कर दिया है। टीम में बालकृष्ण, धन सिंह, ललित सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें