फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याभियुक्त ने दो माह तक फौज की किया है ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फौज की नौकरी छोड़कर आया था हत्याभियुक्त
विज्ञापन

हल्द्वानी। तारिफ हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी उमेश बनकोटी 17 साल से निर्वाण में नौकरी कर रहा था। आरोपी का कहना है कि उसने दो माह तक ट्रेनिंग के बाद फौज की नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस हत्याभियुक्त केे एक अन्य साथी राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली में आरोपी उमेश बनकोटी ने बताया कि घटना के समय वह अकेले था। उसका साथी राजू दूसरी दिशा में फरार मरीजों को ढूंढने के लिए चला गया था। आरोपी का कहना कि उसने फौज में भर्ती होने के बाद दो माह तक नासिक में ट्रेनिंग की। फौज में मन नहीं लगने पर उसने नौकरी छोड़ दी थी। घर आने के बाद वर्ष 2000 से वह निर्वाण में नौकरी करने लगा। अधिकारियों का भरोसा जीतने के कारण वह एंबुलेंस चलाने के अलावा संस्था के अन्य कार्यों को करता था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी की पत्नी आत्महत्या के लिए धमकी देने लगी। पुलिस को महिला को संभालने में काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। कोतवाल नरेश सिंह चौहान का कहना है कि इस घटना में फरार हुए नौ मरीजों से पुलिस ने पूछताछ की थी। तीन फरार मरीज अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य कर्मचारी से पूछताछ, तीन मरीज अभी भी फरार
तारिफ की संपत्ति पर लगी लोगों की नजर
हल्द्वानी। तारिफ की मौत के बाद अब उसकी संपत्ति पर काफी लोगों की नजर है। बरेली के लोगों का कहना है कि तारिफ इब्राहिम के पास काफी संपत्ति है। लोगों को आशंका है कि संपत्ति पर बरेली के अलावा हल्द्वानी के लोग भी ताक में लगे हुए हैं जो प्रापर्टी के अलावा अन्य धंधे से जुड़े हैं। पुलिस को भी इस प्रकार की जानकारियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें