रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के समीप हाइवे पर बुधवार देर शाम एक पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इससे दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। एक बाइक पर सवार महिला, जो हेलमेट पहने हुए थी वह छिटककर पिकअप का शीशा तोड़ते हुए छत पर जा गिरी। हेलमेट टूट गया, लेकिन वह बच गई।
पीरूमदारा में नथनपीर मजार के पास काशीपुर की ओ से आ रही पिकअप यूपी20 टी9467 ने सामने आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। एक बाइक यूपी80 एई 3872 पर खताड़ी छप्पर वाली मस्जिद निवासी वसीम व रेलवे पड़ाव निवासी शहदाब सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर तौफिक निवासी ठाकुरद्वारा व विमला देवी नेपाल निवासी व हॉल निवासी ग्राम बसई सवार थे। हादसे में वसीम (32) और तौफिक (33) की मौत हो गई। जबकि शहदाब गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, विमला देवी ने पीछे बैठकर भी हेलमेट पहना हुआ था। टक्कर लगने पर वह गाड़ी के शीशे से टकराकर छत पर जा गिरी। इससे पिकअप का शीशा और हेलमेट दोनों टूट गए, लेकिन विमला देवी को गंभीर चोट आने से बच गई। उसका पैर फैक्चर हो गया। पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।