फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के भाई की वर्कशॉप से ट्रैक्टर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। काशीपुर के गांव शिवलालपुर कुंडेश्वरी निवासी नूर अली ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर सौंपी। कहा कि 17 नवंबर को उसका आले हसन निवासी हकीमगंज रामपुर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे की रामपुर रोड स्थित वर्कशाप में ट्रैक्टर सही करने को खड़ा कर गया था।
विज्ञापन


18 नवंबर की रात चोर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि ट्रैक्टर चोरी मामले में पुलिस चोरों के करीब पहुंच चुकी है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें