फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अपने ससुरालियों के ऊपर लगाया मारपीट व जान से मारने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हल्दुआ क्षेत्र के ग्राम करायलपुरी थारी निवासी तरसेम सिंह की पत्नी सिमरनजीत कौर ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका विवाह 11 साल पहले हुआ था। उसका मायका जिला रामपुर यूपी के ग्राम आर्सल पार्सल में है। उसके दो बच्चे हैं। सिमरनजीत ने बताया कि उसका पति तरसेम, सास गुरमीत कौर, जेठ गुरवचन सिंह, जेठानी परमजीत कौर दहेज के लिए मारपीट, गालीगलौज करते हैं। इसी कारण शनिवार दोपहर भी पति आदि ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसे घर से बाहर निकाल दिया। मेरे ससुरालियों ने कहा कि तेरी कोई जरूरत नहीं है, अब हम दूसरी बहू लाएंगे। सिर में बंदूक रखकर धमकी दी कि दोबारा यहां आई तो जान से मार दूूंगा। जब उसने इस घटना की जानकारी अपने माता, पिता को दी तो ससुराल वालों ने पीड़िता के माता-पिता के साथ भी गालीगलौज कर डाली। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों पर आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 498ए के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें